कन्नौज: हरदोई मोड़ पर बाइक फिसलने से मियागंज निवासी व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती।
कन्नौज के हरदोई मोड पर बाइक फिसलने के कारण मियागंज निवासी व्यक्ति के घायल होने का मामला सामने आया है। मौके पर ड्यूटी कर रहे पीआरडी जवान समर पाल के द्वारा घायल सरोज को कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति अपने घर से सरायमीर किसी सामान को लेने के लिए आ रहा था तभी अचानक बाइक फिसलने के बाद सड़क हादसे का शिकार हो गया।