जोकीहाट में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और स्टेट हाईवे (एसएच) पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस ने ई-रिक्शा के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। मंगलवार को जोकीहाट नगर पंचायत क्षेत्र में एनएच 327ई पर विशेष जांच के दौरान करीब एक दर्जन ई-रिक्शा जब्त किए गए।