राजाखेड़ा: राजाखेड़ा के पिनाहट रोड पर सड़क किनारे खड़ी महिला को बाइक ने मारी टक्कर, महिला की हुई मौत
राजाखेड़ा के पिनाहट रोड पर सड़क किनारे खड़ी महिला को बाइक ने मारी टक्कर, महिला की हुई मौत धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड के पिनाहट रोड पर सड़क किनारे खड़ी एक महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। इस घटना में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना कल शुक्रवार शाम की बताई जा रही है ।