बदायूं: असरासी गांव के बिजली घर के पास रोडवेज बस और प्राइवेट बस की भिड़ंत में पांच यात्री घायल हुए
Budaun, Budaun | Apr 8, 2024 सोमवार को टनकपुर डिपो की रोडवेज बस तथा दूसरी प्राइवेट बस कादरचौक तरफ से यात्रियों को लेकर आ रही थी। थाना कादरचौक क्षेत्र के असरासी गांव के बिजली घर के पास दोनों बसों की भिड़ंत हो गई। बसों की भिड़ंत के बाद बसों में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई।चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ट होकर पहुंच गए और घायल यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया