बदायूं: टिकटगंज मोहल्ले में कहासुनी होने पर तीन लोगों ने एक युवक को डंडे मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Apr 8, 2024 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकटगंज मोहल्ले में 27 वर्षीय विक्की पुत्र विजय से कहासुनी होने पर तीन लोगों ने डंडे मारकर घायल कर दिया। इस मामले की सदर कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई है। वहीं घायल विक्की को सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।