ग्वालियर गिर्द: नशेड़ी ने निभाई दोस्ती, असमर्थ दोस्त को कंधे पर उठाकर पहुंचाया घर
फूल बाग इलाके में सच्ची दोस्ती की मिसाल देखने को मिली, जब एक युवक अपने नशे में चूर दोस्त को कंधे पर उठाकर घर ले जाता नजर आया। बताया जा रहा है कि एक दोस्त नशे की हालत में खुद से चल पाने में असमर्थ था, ऐसे में उसके जिगरी दोस्त ने उसे जमीन पर गिरने नहीं दिया। दूसरे की हालत देख उसने इंसानियत और दोस्ती दोनों का फर्ज़ बखूबी निभाया और उसे सुरक्षित घर पहुंचाया।