जैतहरी: नाबालिग बालिका को 4 दिन में खोजकर परिजनों को सौंपा, वेंकटनगर पुलिस की तत्परता
थाना जैतहरी अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र वेंकटनगर ने 13 जून से लापता 12 वर्षीय नाबालिग बालिका को 17 जून को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर विशेष अभियान के तहत लगातार तलाश की, जिसके परिणामस्वरूप बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।