उन्नाव: उन्नाव के थाना औरास क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत
Unnao, Unnao | Jun 12, 2026 उन्नाव जनपद के थाना औरास क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे एक सड़क हादसा हुआ है जहां पर एक अज्ञात वाहन ने अधेड़ व्यक्ति रामचंद्र पुत्र स्वर्गीय श्री राम को जोरदार टक्कर मार दी जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार मृतक रामचंद्र बहराइच जिले से वापस अपने घर मदार नगर जा रहे थे तभी हादसा हुआ है।