नैनीताल: तिरछाखेत क्षेत्र में भालू दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल
तिरछाखेत क्षेत्र में भालू दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को पांच बजे समाजसेवी नीरज रावत, ग्रामीण कुंदन सिंह रावत ने बताया कि तिरछा खेत के ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि हर दिन वह काम के लिए तल्ला तिरछाखेत से सातताल जाते हैं। कुछ दिन पहले जंगल के रास्तों में बाघ दिखाई दिया था। अब पिछले दो दिन से यहां भालू नजर आ रहा है।