नैनीताल: भीमताल के छोटा कैलास में लगने वाला महाशिवरात्रि मेला इस बार मंदिर समिति द्वारा आयोजित किया जाएगा, हुई बैठक
भीमताल के छोटा कैलास में लगने वाला महाशिवरात्रि मेला इस बार मंदिर समिति आयोजित करेगी। इस संबंध में मंगलवार को करीब दो बजे बैठक हुई। आपको बता दे मेले को लेकर मंगलवार को ग्राम सभा हैड़ाखान में आदि कैलास मंदिर समिति की अध्यक्ष महिपाल सिंह और प्रशासक डॉ. हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई।