मेदिनीनगर (डालटनगंज): तालाब से बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी, मेदिनीनगर एमएमसियच में हुआ अंत्यपरिक्षण
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत स्थित इरगु गांव में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब तालाब से एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बंधु उरांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने के बाद पांकी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घ