अमौर: अमौर में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद उल अजहा पर्व
Amour, Purnia | May 28, 2026 अमौर- ईद उल अजहा पर्व मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया .सुबह नहा-धोकर नए वस्त्र पहन कर बच्चे, बड़े एवं बुढे विभिन्न ईदगाहों में पहुंचकर नमाज अता की. ईद उल-अजहा पर्व जिसे हम लोग बकरीद के नाम से जानते हैं. दरअसल में हजरत इब्राहिम के कुर्बानी की याद में मनाई जाती है. कुर्बानी समर्पण, त्याग, बलिदान एवं सब्र की परीक्षा है ।