सागर: सागर में निकली भव्य चुनरी यात्रा, मां हरसिद्धि को अर्पित की 1100 मीटर की चुनरी
Sagar, Sagar | Sep 28, 2025 नवरात्रि पर्व पर शहर भक्ति और उत्साह से सराबोर है। रविवार सुबह राजीव नगर वार्ड स्थित हरसिद्धि माता मंदिर से 1100 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। सभी हाथों में चुनरी थामे माता रानी के भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। माता रानी को चुनरी अर्पित की गई ।