ललितपुर: बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने मेडिकल कॉलेज में अवस्थाओं पर रोष व्यक्त किया
बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि राजकीय मेडीकल कॉलेज ललितपुर के इमरजेंसी वार्ड में घोर अव्यवस्था का आलम है। यहां पर मरीजों के साथ अमानवीय बर्ताव किया जाता है। गम्भीर मरीजों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। सामान्य इलाज में भी मरीज को रिफर कर दिया जाता है । उन्होंने कहा कि यदि कोई मरीज देर रात में इलाज के लिए जाता है तो देर तक उसकी सुध नहीं ली जाती।