पाली कस्बे के मोहल्ला भगवंतपुर निवासी अली मोहम्मद की पत्नी परवीन का शव गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना मायके पक्ष द्वारा दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।