उमरेठ: उमरेठ में करबला पर अखाडा देखने उमडे लोग
चांदनी चौक से निकले ताजिए, बाजार में हुए लंगर
उमरेठ में मातमी पर्व मोहर्रम अकीदत के साथ मनाया गया। करबला आमा नाला में अखाडा देखने बडी संख्या में लोग जुटे। वहीं ताजियों के साथ जुलूस चांदनी चौक से निकला। शुक्रवार को रात आठ बजे जुलूस निकाला गया। चांदनी चौक से जुलूस शुरू हुआ।डीजे और रौशनी के साथ जुलूस निकाला गया। धार्मिक गीतों के साथ ताजियों को कंधे पर रखकर जुलूस निकाला गया।