राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर सोमवार सुबह 11 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बालोद द्वारा एसटी/एससी/ओबीसी छात्रावास में विशेष छात्र–संवाद एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों, विचारों और राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका से अवगत कराना रहा।