नेहरू नगर कॉलोनी निवासी एक शिक्षक की घर में शुक्रवार देर रात हृदय गति रुकने से मौत हो गई। शिक्षक की गाजियाबाद के वैशाली में बीएलओ ड्यूटी लगी थी। बताया जा रहा है कि घर पर तबीयत खराब होने के बाद उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।