म्योरपुर के पंचायत भवन सभागार में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल काशी प्रांत की बैठक रविवार को संपन्न हुई। इस बैठक में काशी प्रांत के नौ खंडों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर विस्तार से चर्चा की गई।