मुरैना नगर: बघोरा वाली रोड पर टमटम में जा रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मारी, महिला घायल, उपचार के बाद भर्ती
महिला अपने घर से टमटम में बैठकर किसी काम से जा रही थी तभी बघोरा वाली रोड पर बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला के सिर में चोट आ गई, बताया जाता है कि घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला पप्पी जाटव को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।