मुरैना नगर: जीवाजी गंज के एडवांस हार्ट केयर क्लीनिक में मासूम बच्चे की हुई थी मौत, परिजनों ने हंगामा करते हुए लगाए आरोप
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जीवाजी गंज में स्थित एडवांस हार्ट केयर क्लीनिक पर मासूम बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया, जिसके बाद मौके पर थाना प्रभारी और उनकी टीम पहुंची ,जिसके बाद मृतक के परिजनों को समझाबुझाकर थाने लाया गया ,जहां मामला दर्ज करने की बात कही गई थी बता दें कि परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।