धरियावद: पारसोला में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, उद्घाटन मैच में निठुउवा ने जीती जीत
स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर श्री राम परमार्थ सेवा समिति पारसोला के खेल प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम परमार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष रवि सोनी ने की। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत धरियावद प्रधान प्रतिनिधि थे।