इटावा: भरथना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुई महिला को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Etawah, Etawah | Jul 27, 2024 भरथना थाना क्षेत्र के यादव नगर निवासी प्रधुम्न सिंह उर्फ बल्लू यादव की पत्नी 43 वर्षीय बीना देवी शनिवार को घर से पूजा करने जा रही थी। तभी रेलवे लाइन पार करते समय वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ कर घायल हो गयी। जिसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुँचे,जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मेड़िकल परीक्षण के उपरांत म्रत घोषित कर दिया।