इटावा: रायपुरा में घर से शौच क्रिया के लिए निकली युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
Etawah, Etawah | Jul 27, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के रायपुरा निवासी कोमल सिंह की पुत्री लवली शनिवार की सुबह घर से शौचक्रिया के लिए निकली थी। तभी उसका शव नीम के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाते हुए मामले की जांच पड़ताल सुरु की हैं।