इटावा: सदर क्षेत्र में खनन विभाग ने चेकिंग के दौरान अवैध प्रपत्रों के साथ पकड़े 5 मौरम के ट्रक, चालान कर बसूला ढाई लाख का राजस्व
Etawah, Etawah | Jul 26, 2024 इटावा जिला खनन अधिकारी प्रदीप राज ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लुहन्ना चौराहे पर मौरम से भरे 3 ट्रकों को अवैध प्रपत्रों के साथ पकड़ा। वहीं खनन इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बढ़पुरा थाना क्षेत्र के चंबल पुल पर मध्यप्रदेश की ओर से आ रहे 2 ट्रकों को पकड़ा। इस तरह खनन विभाग के अधिकारियों ने 5 ट्रकों को पकड़कर चालान कर ढाई लाख रुपए का राजस्व वसूल हैं।