गिरिडीह: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांडेय मध्य विद्यालय अहिल्यापुर में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा किया योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह 8 बजे गांडेय अंचल अंतर्गत मध्य विद्यालय अहिल्यापुर में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया तथा योग के नियमों और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।