70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का समापन
चूरू, 26 सितंबर। खेमका राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, चूरू में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग खेलकूद प्रतियोगिता-2026 (14 वर्ष आयु वर्ग) का समापन समारोह शनिवार को हुआ। समारोह की अध्यक्षता यूसीईओ चूरू ओम प्रकाश फगेडिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गिरधारी सिंह शेखावत रहे।
विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अर्जुन सिंह राठौड़, सहायक निदेशक शिवराज सिंह, एसएमसी अध्यक्ष यासीन खान, उस्मान अंसारी, पार्षद अजीज भंवरू खान, पार्षद मोहम्मद सलीम पावटिया एवं सुनील कुमार शर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
संस्था प्रधान रूप सिंह निर्बाण ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने निर्णायक मंडल एवं प्रतिनियुक्त स्टाफ के सहयोग के लिए आभार जताया।
विजेताओं को मेडल व टी-शर्ट देकर किया सम्मानित
श्री उस्मान अंसारी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए और उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। पार्षद अजीज भंवरू खान ने विजेता खिलाड़ियों को टी-शर्ट भेंट की। वहीं भामाशाह सुनील कुमार शर्मा ने प्रतिनियुक्त स्टाफ को बैग प्रदान किए।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय स्टाफ एवं प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षकों का आभार जताया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गिरधारी सिंह शेखावत ने कहा कि शूटिंग खेल विद्यार्थियों में अनुशासन और एकाग्रता विकसित करता है, जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के लिए उपयोगी है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में ओम प्रकाश फगेडिया ने कहा कि खेल में हार और जीत दोनों ही जीवन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हार से सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता की राह प्रशस्त करता है।
प्रतियोगिता के आयोजन में वीरेंद्र सिंह, प्रताप बेनीवाल, कमलेश शर्मा, विजय लक्ष्मी शर्मा, मंजू पूनिया सहित प्रतिनियुक्त स्टाफ ने सहयोग किया। निर्णायक की भूमिका जय सिंह झाझड़िया एवं मनोज सिंह ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक मुबारिक ने किया।
#tharkiawaazajay #churu #school #shootingrange #ChuruNews
Churu, Churu | Sep 26, 2026