शाहनगर: अस्पताल में मनाया 26वां जन्मदिन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष की सराहनीय पहल
समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम रजक (एडवोकेट) ने आज शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे अपना 26वां जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। उन्होंने इस खास दिन को जश्न-ए-खुशी के बजाय सेवा के रूप में मनाने का निर्णय लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहनगर पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों के बीच फल एवं खाद्य सामग्री वितरित की।