धामपुर: शेरकोट के गांव शहजादपुर की महिला, जिसे परिवार ने मृत समझा था, 12 वर्ष बाद घर लौटी, परिवार भावुक हो उठा
Dhampur, Bijnor | Jun 10, 2026 शेरकोट क्षेत्र के गांव शहजादपुर की राजो देवी 12 वर्ष पूर्व लापता हो गई थी उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी। परिवार के लोगों ने उसे मृत समझ कर उसके अंतिम रस्म भी पूरी कर दी थी। हरियाणा में महिला लावारिस हालत मे मिली थी जहां पर पुलिस ने उसे एक आश्रम में भेज दिया था आश्रम में उसकी काउंसलिंग की और उसके परिवार से मिलाया।