शाजापुर: शाजापुर के मगरिया क्षेत्र में नगर पालिका की टीम ने जेसीबी से अवैध अतिक्रमण हटाया
शाजापुर नगर के मगरिया चौराहा स्थित शासकीय जमीन पर एक युवक द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा था। जिसे मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने जेसीबी से हटाया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलती मौके पर पुलिस भी पहुंची। नगर पालिका इंजीनियर नेहा जोशी ने मंगलवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा है