शाजापुर: नव वर्ष के जश्न को देखते हुए शाजापुर के आजाद चौक में नगरपालिका ने चलाया विशेष सफाई अभियान
नए साल के जश्न का लोगों में खासा उत्साह है और वह अपने-अपने तरीके से ऐसे मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका द्वारा भी नए साल के जश्न के लिए शाजापुर शहर के अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया है जिसके तहत शाजापुर के आजाद चौक और छोटा चौक क्षेत्र में नगर पालिका के स्वच्छताकर्मी पहुंचे और विशेष साफ सफाई की।