शाजापुर: जिले में बिजली बिल बकाया वसूली के लिए बिजली विभाग सख्त, घरेलू उपभोक्ताओं पर ₹166 करोड़ बकाया
लंबे समय से बिजली बिल राशि नहीं देने वाले एवं ज्यादा राशि वाले बकायादार उपभोक्ताओं पर शाजापुर जिले में बिजली कंपनी द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। बिजली कंपनी जिले में प्रतिदिन लंबे समय से बिजली बिल राशि नहीं देने वाले एवं ज्यादा राशि वाले बकायादार उपभोक्ताओं पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रही है, इसके अलावा सामान भी जप्त किया जा रहा है।