शाजापुर किला परिसर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में सोमवार शाम 4:00 बजे राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य सुश्री सोनू कनेश ने की। उन्होंने छात्राओं को स्वदेशी अपनाने, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।