दतिया नगर: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च इन ट्राइबल हेल्थ और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के बीच हुई संयुक्त बैठक
बुधवार की शाम 5:00 बजे कलेक्टर कार्यालय से एक प्रेस नोट जारी किया गया। इसमें जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च इन ट्राइबल हेल्थ जबलपुर की अनुसंधान इकाई एमआरएचआरयू ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रोफेसर और प्राध्यापकों के साथ संयुक्त बैठक की। यह बैठक ग्रामीण स्वास्थ्य अनुसंधान को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।