जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के गोलकाबर गांव के समीप से शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे बाइक सवार चार अपराधियों ने एसबीआई बैंक के सीएसपी संचालक से बंदूक की नोक पर 70 हजार नकद एवं लैपटॉप और मोबाइल फोन की लूट कर ली है। इस संबंध में सीएसपी संचालक विकास कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें बताया है कि एक बाइक पर सवार चार अपराधी एक साथ उनके सीसी केंद्र पर आए जह