परसिया: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन घायल, ढाबे से आइसक्रीम लेकर लौट रहे थे कार सवार
परासिया मुख्य मार्ग पर चौकी मोहल्ला हनुमान मंदिर के सामने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात एक बजे के आसपास तेज रफ्तार कार डिवाईडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक आठ साल के बालक सहित दो महिलाएं और एक युवक घायल हुआ। एक बालिका को चोट नहीं आई। घायलों को डेढ बजे परासिया अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छिंदवाडा रिफर किया गया।