इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में दिवाली की रात पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल युवक को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया कि जीवन की फेल निवासी अविनाश पर दो से अधिक बदमाशों ने हमला किया। उन्होंने अविनाश को घेरकर पेट और सीने में करीब 5 बार चाकू मारे और मौके से फरार हो गए।