ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को लेकर मतदाताओ में भारी उत्साह देखा गया। सख्त सुरक्षा इंतजामो के बीच पहले चरण की वोटिंग सुबह 7:00 बजे से शुरू हुई। शुरुआती घंटों में मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखी गई। लोगो ने लंबी कतार लगाकर शांतिपूर्ण मतदान किया। इस दौरान गुरुवार को दोपहर एक बजे तक 58 प्रतिशत मतदान हुआ।