कैराना: कांधला के एलम कट के निकट कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए
कांधला थाना क्षेत्र के एलम कट के निकट सड़क हादसा सामने आया है। गुरुवार शाम करीब चार बजे मिली जानकारी के अनुसार, कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके नाम एलम निवासी उस्मान व इकराम बताए गए हैं।