बालाघाट: वार्ड 10 में ट्रांसफार्मर में भीषण आग, बड़ा हादसा टला
बालाघाट शहर के वार्ड नंबर 10 स्थित अंजुमन शादी हॉल के पास सोमवार देर रात ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब 11:40 बजे की बताई जा रही है। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के रहवासी दहशत में घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड बालाघाट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर