बूरमू: बुढ़मू प्रखंड के बाड़े में बीजेपी नेता श्री कमलेश राम ने लगाए दर्जनों पेड़
Burmu, Ranchi | Jun 14, 2025 आज शनिवार 14 जून 2025 समय दोपहर 2:00 अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा श्री कमलेश राम जी के द्वारा बुढ़मू प्रखंड के बाड़े पंचायत में दर्जनों पेड़ लगाए गए। साथ ही साथ उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार मां अपने बच्चों को छांव में रखती है, उसी प्रकार पेड़ हमारे पर्यावरण और पृथ्वी को छांव में रखती है।