हुज़ूर: ईद-उल-अजहा पर नमाज अदा की गई, मुल्क और फिलिस्तीन के लिए दुआ मांगी गई
Huzur, Bhopal | Jun 7, 2025 भोपाल। राजधानी में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर हजारों मुसलमानों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की। इस दौरान मुल्क और फिलिस्तीन के लिए विशेष दुआ मांगी गई। ईदगाह में शहरकाजी मुश्ताक अली नदवी और ताजुल मसाजिद में मौलाना हस्सान साहब ने नमाज अदा करवाई।