बीसलपुर: कटकवारा गांव में देसी शराब भट्टी के पास कम्पाइन से टकराई बाइक, बाइक पर सवार महिला की मौत, चालक घायल
जनपद शाहजहांपुर के थाना तिलक क्षेत्र के गांव बाबूपुर निवासी अक्षय कुमार अपनी पत्नी विरोजा देवी के साथ आज मंगलवार को दोपहर 12:00 ग्राम कटकवारा से अपने गांव वापस जा रहा था उसकी बाइक जैसे ही कटकवारा गांव में स्थित देसी शराब भट्टी के पास पहुंची वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे कम्पाइन से उसकी बाइक की टक्कर हो गई टक्कर लगते ही महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई