बरेली: आंवला थाना क्षेत्र के कच्चा कटरा में खेत पर काम कर रहे युवक को सांप ने काटा
आंवला थाना क्षेत्र के कच्चा कटरा में खेत पर काम कर रहे एक युवक को सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।