बरेली: बरेली के कमिश्नर ऑफिस पहुंचे ग्रामीणों ने लेखपाल पर लगाया चकबंदी के नाम पर पैसे वसूलने का आरोप
थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर निवासी राम सिंह ने अपने साथियों के साथ कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर लेखपाल के खिलाफ शिकायती पत्र दिया।पीड़ित ने बताया कि लेखपाल ने चकबंदी के नाम पर 23 हजार रुपए ले लिए और उसका काम भी नहीं किया। पूरे मामले में आज राम सिंह ने कमिश्नर से शिकायत की है।