बरेली: बरेली:थाना कैंट क्षेत्र के मोहनपुर निवासी युवक के साथ की गई मारपीट, एसएसपी से की शिकायत
थाना कैंट क्षेत्र के मोहनपुर निवासी कृष्णा आज अपनी शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा।जहां उसके द्वारा बताया गया कि मोहल्ले के ही रहने वाले शरद ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। युवक ने पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। एसएसपी से की शिकायत।