मदनपुर: ऑपरेशन मुस्कान : मदनपुर पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां, गुम हुए मोबाइल पाकर खिल उठे चेहरे
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर शनिवार को उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया। लंबे समय से अपने मोबाइल खोने से परेशान लोगों के चेहरे उस समय खुशी से खिल उठे जब पुलिस ने उन्हें उनका मोबाइल वापस सौंपा। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेत