गोरखपुर: भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार गोरखपुर में हुई संपन्न, प्रदेश संयोजक ने दी जानकारी
2024 लोकसभा चुनाव में अधिवक्ताओं को एकजुट करने के लिए भारतीय जनता पार्टी सक्रिय नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीट भारतीय जनता पार्टी जीते इसको लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार में क्षेत्रीय बैठक विधि प्रकोष्ठ द्वारा की गई। इसके बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश संयोजक ने बताया कि, गोरखपुर क्षेत्र की 12 जनपदों की विधि प्रकोष्ठ की आज बैठक आयोजित की गई है।