गोरखपुर: वार्ड नंबर-62 के माया बाजार में सफाई का निरीक्षण करने के लिए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल साइकिल पर सवार होकर पहुंचे
वार्ड नंबर-62 के माया बाजार में हो रही सफाई का निरीक्षण करने के लिए नगर आयुक्त आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल साइकिल पर सवार होकर पहुंचे। सफाई कर्मियों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को और बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किया। शिवाय होटल से हठ्ठी माई मंदिर के बीच सड़क किनारे नाली में पड़े हुए बिजली के पोल को देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल हटाने का निर्देश दिया।