वाराणसी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी के मंत्रियों को दी धमकी, कहा- कांग्रेस कार्यकर्ता अब घुसकर मारेगा
वाराणसी के शास्त्री घाट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा के मंत्रियों को खुली धमकी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अब डरने वाले नहीं बल्कि घुसकर मारने वाले हैं। बता दे कि शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रेस कॉन्फ्रेंस में घुसकर हंगामा किया था इसी का जिक्र अजय राय ने किया।